राजनांदगांव जिला पंचायत विकास कार्य योजना वर्ष 2020-21 मे 15 वे वित्त मद से राजनांदगांव जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 24 मानपुर राधिका अंधारे के अनुशंसा पर विभिन्न विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें की हेण्ड पंप खनन एवं पेयजल व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायत पेन्दोड़ी में हैंण्ड पंप खनन, ग्राम पंचायत ईरागांव के आश्रित ग्राम जबकसा में हैंण्ड पंप खनन, ग्राम पंचायत उमरपाल, शीतला मंदिर के पास में हैंण्ड पंप खनन, ग्राम पंचायत टोहे में हैंण्ड पंप खनन, ग्राम पंचायत परालझरी के आश्रित दुगोटोला हैंण्ड पंप खनन, स्वछता को महत्व देते हुए ग्राम पंचायत बोंडेगांव मे नाली निर्माण, ग्राम पंचायत कहगांव के गोडरापारा में महिला घाट, ग्राम पंचायत तुमडीकसा में महिला घाट, ग्राम पंचायत तोलुम में महिला घाट, गांव को विकास की कड़ी में जोड़ते हुए ग्राम पंचायत कोतरी के आश्रित ग्राम एरकोड् माध्यिमक शाला मरम्मत कार्य, ग्राम पंचायत ढब्बा के आश्रित ग्राम मेढ़ा में प्राथिमक शाला मरम्मत कार्य, ग्राम पंचायत टोहे के पंचायत भवन मरम्मत कार्य, ग्राम पंचायत नेड्गांव के हिडकोटोला में ग्रामीण विधुतीय करण कार्य, ग्राम पंचायत कोराचा के पुगदा में ग्रामीण विधुतीय करण कार्य, ग्राम पंचायत मानपुर के तालाब पारा में पुलिया निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत कोहका के आश्रित ग्राम बेलगांव सी. सी. रोड् निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत ईरागांव के आश्रित ग्राम जबकसा ,सिवनीपारा में पुलिया निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत सिवनी के बडेपारा से बोगरेपारा मार्ग में पुलिया निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत कोतरी के आश्रित ग्राम एरकोड् में सी. सी. रोड् निर्माण कार्य, 35.20 लाख राशि स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी तरह से वर्ष 2021-22 में 15 वे वित्त मद से अनुशंसा पर विभिन्न विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें की हेण्ड पंप खनन एवं पेयजल व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायत टोहे में नल जल टंकी निर्माण, ग्राम पंचायत सरखेड़ा में बोरिंग खनन, स्वछता कार्य हेतु ग्राम पंचायत औंधी में महिला घाट, ग्राम पंचायत कोतरी के आश्रित ग्राम एड़कोड पारा जोशीटोला में सामुदायिक शौचालय निर्माण, ग्राम पंचायत मरकेली , सरपंच पारा में महिला घाट, ग्राम पंचायत तोलुम में महिला घाट, ग्राम पंचायत कोराचा के आश्रित ग्राम खेड़ेगांव में आंगनबाड़ी मरम्मत कार्य, ग्राम पंचायत परालझरी में आंगनबाड़ी मरम्मत कार्य, ग्राम पंचायत बोड़ेगांव के आश्रित ग्राम राजकट्टा में सी.सी.रोड़ निर्माण, ग्राम पंचायत सीतागांव के आश्रित ग्राम पटेल पारा में पुलिया निर्माण, ग्राम पंचायत ढब्बा में पुलिया निर्माण सभी निर्माण कार्य हेतु 25 लाख राशि स्वीकृति प्रदान की गई है। विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान करने पर जनपद पंचायत सदस्यों जनप्रतिनिधियों,सरपंच , पंचगण ने जिला पंचायत सदस्य श्रीमती राधिका अंधारे के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।
