राजनांदगांव। वार्ड क्रमांक 23, स्टेडियम वार्ड की पार्षद सुनीता फड़नवीस ने स्थानीय अनुपम नगर में भूमिपूजन कर प्रवेश द्वार निर्माण की आधारशिला रखी। मंदिर के संस्थापक पप्पू भाई सेवक ने बताया कि, अनुपम नगर कालोनीवासियों की आज एक बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई। लंबे समय से कॉलोनीवासियों की मंशा थी कि, कॉलोनी के प्रवेश करने वाले मार्ग पर एक भव्य और सुंदर प्रवेश द्वार बनाया जाए। इस भूमिपूजन के माध्यम से कॉलोनीवासियों की यह फरियाद भी पूरी हुई और यह बहुप्रतीक्षित माँग मूर्त रूप लेने की ओर अग्रसर होने जा रहा है।
