० अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण से लाखों के कार्य स्वीकृत
राजनांदगांव। डोंगरगढ़ विधायक एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण भुनेश्वर बघेल ने अपने प्राधिकरण से विधानसभा क्षेत्र में 92 लाख 95 हजार के कार्य स्वीकृत कराए गए हैं।
विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश साहू ने बताया कि विधायक श्री बघेल ने अनुसूचित जाति प्राधिकरण से लाखों के कार्य स्वीकृति कराए जिसमें उनके विधानसभा के विकासखंड डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायत छिपा सीसी रोड निर्माण जैतखाम होली चौक से शीतला चौक तक 5 लाख, ग्राम पंचायत हरणसिंघी में समुदायिक भवन निर्माण अनुसूचित जाति पारा 6.50 लाख, ग्राम पंचायत बेलगांव व्यवसायिक परिसर निर्माण 6 लाख, ग्राम कटली ग्राम पंचायत भैसरा सीसी रोड गुहरी सिरमोर के घर से शीतला माता मंदिर चौक तक 5 लाख, ग्राम पंचायत पलानदुर जैतखाम सौंदर्यीकरण 2 लाख, विकासखंड खैरागढ़ के ग्राम पंचायत करेला समुदायिक भवन अनुसूचित जाति वार्ड 6.50 लाख, ग्राम पंचायत मुढ़ीपार जैतखाम निर्माण व कांक्रीटीकरण अनुसूचित जाति वार्ड नंबर 13 व 14 में 5 लाख, ग्राम पंचायत कटंगीखुर्द सीसी रोड निर्माण वार्ड क्रमांक 11 में 5 लाख, ग्राम पंचायत देवरी आहाता निर्माण सतनाम भवन में 5 लाख, ग्राम पंचायत झिकादाह पचरी निर्माण एवं सुरक्षा घेरा निर्माण तालाब किनारे 7 लाख, ग्राम पंचायत ठेलकाडीह आहाता निर्माण नया सतनाम भवन में 4लाख, राजनांदगांव विकासखंड में ग्राम पंचायत घुमका नाली निर्माण सतनाम भवन में 5 लाख, आहाता निर्माण मेहर समाज भवन वार्ड क्रमांक 4 में 2.35 लाख, ग्राम पंचायत परसबोड मंच जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण सतनाम मोहल्ला 4 लाख, ग्राम पंचायत बासुला सीसी रोड निर्माण 2.60 लाख, ग्राम कौहाकूड़ा ग्राम पंचायत आमलीडीह सीसी रोड निर्माण मनहर के घर से संतोष के घर तक 3 लाख, ग्राम पंचायत मासुल सीसी रोड निर्माण अनुसूचित जाति वार्ड नंबर 1, 2, 3, 4 एवं 5 में 6 लाख, ग्राम पंचायत कलेवा नवीन जैतखाम निर्माण 1.50 लाख, ग्राम शिकारीटोला ग्राम पंचायत जराही नवीन जैतखाम निर्माण 1 लाख 50,000, ग्राम पंचायत ठेलकाडीह नवीन महाविद्याल में फर्नीचर-टेबल क्रय हेतु 1 लाख, ग्राम पंचायत मुढ़ीपार जिम सामग्री 3लाख, ग्राम पंचायत भंडारपुर जिम सामग्री क्रय 3 लाख, ग्राम पंचायत बिरेझर कबड्डी मेट क्रय 1.50 ग्राम करेला डुडिया, ग्राम पंचायत उपरवाह कबड्डी मेट क्रय 150000 की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिस पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
