राजनांदगांव/ मोहला- जिला पंचायत सभापति नरसिंह भंडारी ने अपने क्षेत्र क्रमांक 22 मोहला मानपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों में 15 वे वित्त के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की वर्ष 2020- 21 का अनुशंसा कर ग्राम पंचायतों के विकास कार्य के लिए अनुशंसित किया। जिसमें ग्राम पंचायत बिरझुटोला (खमटोला) में हैंडपंप के लिए 1 लाख रुपए,हैंड पंप ग्राम पंचायत सोमाटोला (घासीटोला) 1 लाख रुपए, हैंडपंप बिसेलाल चुरेंद्र घर के पास ग्राम पंचायत बोगाटोला (दुगाटोला) 1.20 लाख रुपए, महिला घाट निर्माण कार्य सेम्हरपारा ग्राम पंचायत ककईपार 1.50 लाख रुपए, महिला घाट निर्माण कार्य स्कूल के पास ग्राम पंचायत बोगाटोला (दुगाटोला) 1.50 लाख रुपए ,महिला घाट निर्माण कार्य ग्राम पंचायत मार्री 1.50 लाख रुपए, महिला घाट निर्माण कार्य ग्राम रेगाकठेरा 1.50 लाख रुपए, महिला घाट निर्माण कार्य ग्राम पंचायत भोजटोला 1.50 लाख रुपए, सांस्कृतिक मंच ग्राम पंचायत मण्डावीटोला (चिलाडबरी) 1.50 लाख रुपए, सांस्कृतिक मंच निर्माण ग्राम पंचायत मुनगाडीह (कोटरालपारा)1.50 लाख रुपए, सांस्कृतिक मंच निर्माण ग्राम पंचायत तेलीटोला (केवटटोला) 1.50 लाख रुपए,सांस्कृतिक कला मंच ग्राम पंचायत घावड़ेटोला (उसमाल) 1.50 लाख रुपए,संस्कृतिक मंच ग्राम पंचायत रानाटोला (डोकलकोंडे)1.50 लाख रुपए, कब्रिस्तान बाउंड्री वॉल ग्राम पंचायत रेंगाकठेरा 1.50 लाख रुपए, सी सी रोड सांस्कृतिक मंच के पास ग्राम पंचायत आमाडुला 2 लाख रुपए, सी सी रोड वार्ड नंबर 13 ग्राम पंचायत डुमरटोला (जिर्राटोला) 1.50 लाख रुपए ,सी सी रोड निर्माण कार्य ग्राम पंचायत मार्री 1.50 लाख रुपए, सी सी रोड निर्माण ग्राम पंचायत कन्दाड़ी 1.50 लाख रुपए ,पुलिया रामकृष्ण – राधा चौक ग्राम पंचायत रेंगाकठेरा 1.50 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान करने एवं ग्रामीण विकास महत्व देने के लिए क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आभार व्यक्त किया है |
