अंबागढ़ चौकी । जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के क्षेत्र क्रमांक 15 में जनपद सदस्य के लिए हो रहे उपचुनाव में चार प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।
चुनाव को लेकर क्षेत्र में गहमागहमी बढ़ गई है। नाम-वापसी की समय सीमा निकलने के बाद क्षेत्र क्रंमाक 15 में अब चार प्रत्याशी मैदान में हैं। पिछले साल कोरोना की दूसरी लहर में अंबागढ चौकी जनपद पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 15 के जनपद सदस्य श्रवण निर्मलकर की मौत हो गई थी।
तब से यह सीट खाली है। त्रिस्तरीय पंचायत के लिए राज्य निर्वाचन आयोग निे चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके बाद क्षेत्र क्रमांक 15 में जनपद सदस्य के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गुरुवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि थी। यहां पर किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। यहां तीजन बाई मानिकपुरी, कांग्रेस नेता साजिद रहमानी, कांग्रेस नेता कमलेश सिन्हा और गुलशन मंडावी के बीच मुकाबला होना है।
नाम वापसी की समय-सीमा खत्म होने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने इन चारों प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आंबटित कर दिया है। बताया गया कि गुलशन मंडावी को ब्लैक बोर्ड, कमलेश सिन्हा को बरगद वृक्ष, साजिद रहमानी को झोपडी और तीजन मानिकपुरी को ट्रेक्टर चलाता हुआ किसान चुनाव चिन्ह मिला है। चुनाव चिन्ह के आबंटन के बाद इस क्षेत्र में चुनाव को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है।
पंच के लिए तीन पंचायतों में चुनाव : ग्राम पंचायत बांधाबाजार, ग्राम कौडीकसा व ग्राम आडेझार में पंच के एक-एक सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है। तीनो जगहों में पंच पद के लिए हो रहे उपचुनाव में दो-दो प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल किया है।
निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बांधाबाजार में वार्ड छह में पंच पद के लिए दिनेश्वर साहू और संतोष कुमार द्विवेदी के बीच मुकाबला होगा। ग्राम आडेझार के वार्ड तीन में पंच पद के लिए वेदकुंवर साहू और मेहतरीन निषाद के बीच भिंडत होगी। वहीं ग्राम पंचायत कौडीकसा के वार्ड 11 में पंच पद के लिए प्रस्तावित उपनिर्वाचन में मंगतीन बाई बढई और तामिन कोरटिया के बीच मुकाबला होना है।
