0 निगम अधिकारियों की शह पर चल रहा खेल
0 ना ही रेरा, ना ही टाउन प्लानिंग का ठिकाना
0 नगर निगम ने भवन अनुज्ञा देकर किया करोड़ों का नुकसान
राजनांदगांव . शहर में अवैध प्लाटिंग और मार्केट निर्माण का कार्य जोरों पर चल रहा है । इस ओर ना तो टाउन प्लैनिंग का ध्यान है और ना ही नगर निगम का। नगर निगम में तो इतनी भर्राशाही की जा रही है और वहां का एक अधिकारी इस काम में पूरी तरह संलिप्त है और बगैर रेरा और टाउन प्लैनिंग के ही अनुज्ञा दी जा रही है।

नगर निगम में अब तक तो अवैध कालोनाईजरों की बाढ़ आई हुई थी, पर अब देखने को मिल रहा है कि नगर निगम में लापरवाही एवं मिलीभगत का फायदा उठाकर कुछ अवैध कालोनाईजर और बड़े मार्केट वाले उठा रहे हैं. नेशनल हाईवे के पास एक ऐसा मार्केट बनाया जा रहा है. जिसके पास ना तो रेरा का नंबर और ना ही टाउन प्लानिंग का ले-आउट। इसके बावजूद नगर निगम छोटा सा शुल्क लेकर खानापूर्ति कर भवन अनुज्ञा की अनुमति दे रहा है. इस मामले की शिकायत कलेक्टर से लेकर रेरा के अधिकारियों तक गई है. जांच हुई तो कई खुलासे और जानकारियां सामने आएंगी.
0 नेशनल हाईवे में बन रहा अवैध मार्केट, अधिकारियों की मिलीभगत उजागर
नगर निगम अंतर्गत नेशनल हाइवे के पास शहर के भारतमाता चौक स्थित सोना-चांदी के व्यापारी से लेकर लोहा के कारोबार में जुड़े व्यापारियों ने एक ग्रुप बनाकर निगम के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों से मिलीभगत कर शासन के नियमों को दर किनार करने की कोशिश की है. करोड़ों की जमीन पर अब अवैध मार्केट की तैयारी की गई है. इस भूखण्ड में छोटे-छोटे टुकड़ों में रजिस्ट्री कराई जा रही है, ताकि रेरा के नंबर और टाउन प्लानिंग का चक्कर काटने से बचा जा सके और इस काम में नगर निगम का एक अधिकारी जो हाल ही में रिटायर कर सविंदा में आ गया है, जो अवैध कालोनाईजरों का बखूबी साथ देते नजर आ रहे हैं. यहीं वजह है कि नेशनल हाईवे के किनारे जो खुले ढंग से बड़ा मार्केट बन रहा है, उसमें रेरा के नंबर से लेकर अन्य जो भी जरूरत के दस्तावेज होने चाहिये वह नहीं है. केवल भवन अनुज्ञा देकर अवैध मार्केट का रास्ता खोल दिया गया है, इसके पहले भी नंदई सहित अन्य स्थानों पर इन्ही व्यापारियों द्वारा अवैध रूप से कालोनी काटने का भी मामला सामने आया था , लेकिन मिलीभगत के चलते कोई कार्यवाही नही हुई ।
दोषियों पर होगी कार्यवाही- आयुक्त
