*श्याम के दीवानों एवं हनुमान भक्तों द्वारा आयोजित महोत्सव का आमंत्रण*
राजनांदगांव संस्कारधानी नगरी में आयोजित 13 दिवसीय संत समागम एवं सुंदरकांड पाठ के तृतीय दिवस जयपुर ( राजस्थान ) के प्रसिद्ध भजन श्याम भजनों के लिए प्रसिद्ध निशा – गोविंद शर्मा की जोड़ी द्वारा अपनी सुमधुर वाणी से श्याम प्रभु की स्तुति करते हुए भव्य भजन संध्या में अमृत गंगा प्रवाहित करेंगे । श्री श्याम के दीवाने एवं हनुमान भक्तों की ओर से दीपा शर्मा , रिंकू मिश्रा , प्रीति खंडेलवाल , रूपा कोटक , भावना अग्रवाल , ममता खंडेलवाल , ममता अग्रवाल , स्वेता शर्मा , रानी साहू , राधा तिवारी , मिथिलेश हुंका एवम सुमन अग्रवाल जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार महोत्सव के प्रथम दिवस सुप्रसिद्ध हनुमंत सेवक पंडित विजय शंकर जी मेहता ने श्री सुंदरकांड की मीमांसा करते हुए अत्यंत लघु रूप में सुंदरकांड की व्याख्या की । उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन में सुख है किंतु शांति नहीं है , तो उसका जीवन सुंदर नहीं हो सकता । शांति के लिए आवश्यक है कि मन को नियंत्रित करें एवं तन को सक्रिय रखें यही सुंदरकांड की मूल भावना है , इसी से प्रत्येक व्यक्ति का जीवन सुंदर हो सकता है। श्री मेहता ने बहुत ही सरल शब्दों में हनुमान जी के संदर्भ में बताते हुए कहा कि व्यक्तित्व विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति को हनुमान चालीसा एवम श्री सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए । अहंकार , विद्वेष , क्रोध का त्याग करें एवम मन को शांत रखे । अपनो , अपने परिवार , मित्रो के साथ हंसते , मुस्कुराते हुए मिले । यही जीवन को सुंदर बनाता है । महोत्सव आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं भक्तों माताओं – बहनों एवं बंधुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति का आग्रह करते हुए धर्म लाभ प्राप्त करने का निवेदन किया है। प्रेषक
