राजनांदगांव। पेंड्री वार्ड क्रमांक 20 में 1 जनवरी से श्रीमद भागवतज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है। आयोजनकर्ता आरोग्य समिति एवं महिला समूह एवं समस्त वार्डवासी के विशेष योगदान से श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का रसपान पं. धर्मेन्द्र कुमार तिवारी ग्राम भोथली डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव कराएंगे। आयोजनकर्ता आरोग्य समिति के सदस्य श्रीमती गिरजा साहू ने बताया कि 1 जनवरी को दोपहर 2 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी जो वार्ड भ्रमण कर शीतला मंदिर में ज्योत प्रज्ज्वलित किया जाएगा। तत्पश्चात कथा स्थल गौठान में पहुंचेगी जहां पर गौकरण कथा प्रारंभ होगी। इसी तरह 2 जनवरी को भागवत कथा प्रारंभ परिक्षित जन्म, 3 को जड़ भरत कथा, हिरण्य कश्यप, 4 को समुद्र मंथन, हरिश्चन्द्र कथा, 5 को कृष्ण जन्म, दही लूट, 6 को रुखमणी विवाह, 7 को सुदामा चरित्र, 8 को परिक्षित मोक्ष, चढ़ौत्री शोभा यात्रा एवं 9 जनवरी को गीता पाठ, तुलसी वर्ष, हवन कपिला तर्पण, प्रसादी भंडारा का आयोजन होगा। आयोजन समिति द्वारा समस्त धर्मप्रेमियों से आग्रह किया गया है कि उक्त अवसर पर उपस्थित होकर कथा का रसपान करें। उक्त जानकारी गिरजा साहू ने दी।
