ग्रीनफील्डस एजुकेशन ट्रस्ट द्वरा छत्तीसगढ़ प्रदेश में इस्कॉलर्स यूनिटी नामक छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी , 2022 रविवार को किया जाना है जिसके लिए विद्यार्थी अपना पंजीयन वेबसाईट www.scholarsunity.org में जाकर करा सकतें है जिसकी अंतिम तिथि 15 जनवरी निर्धारित है | इस परीक्षा में कक्षा 1 से कक्षा 12 वी तक तथा ओपन लेवल इग्ज़ैम में 12 वी पास कोई भी व्यक्ति भाग ले सकतें है|
आयोजक संस्था द्वारा हर जिले के मेरिट लिस्ट में आने वाले प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थीयों को छात्रवृत्ति दी जानी है | छात्रवृत्ति चालीस हजार रुपये से लेकर तीन हजार रुपये तक निर्धारित है |
परीक्षा में लाजिकल रीज़निंग और सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे जिससे परीक्षार्थी आने वाले कम्पेटिटिव इग्ज़ैम के लिए तैयार होंगे । विद्यार्थी ऑनलाइन पंजीयन फॉर्म भरते समय स्वयं के लिए नजदीकी परीक्षा केंद्र चुन सकते है। यह परीक्षा हिन्दी व अंग्रेजी दोनों ही माध्यम में आयोजित होगी |
