ग्राम जोशीलमती (गैंदाटोला) में सत्यम मानस मंच एवं समस्त ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वाधान में एक व दो जनवरी को दो दिवसीय सस्वर मानस गायन सम्मेलन का आयोजन ग्राम जोशीलमती में किया जा रहा है। आयोजक समिति के चित्रांगन साहू एवं गुलशन निषाद ने बताया कि एक जनवरी दिन शनिवार को सत्यम शिवम सुंदरम मानस परिवार काचरी, श्री राम मानस परिवार सालिक झिटिया, बरखा रानी मानस मंडली सोरिद महासमुन्द, जय हनुमान मानस परिवार जनकपुर खिलौरा एवं श्री राम दरबार मानस परिवार चितमखार की प्रस्तुति होगी एवं 2 जनवरी दिन रविवार को माधुर्य मानस मंडली पोटियाडीह धमतरी ,जय मां भानेश्वरी मंडली टहकापार (उत्तर बस्तर), संगम मानस परिवार बल्देवपुर (खैरागढ़), मां के ममता मानस परिवार चिल्हाटी (उत्तर बस्तर), प्रभु आराधना मानस मंडली छिन्दोली (महासमुन्द),हरिओम मानस युवा मानस मंडली गोड़री (अर्जुनी), दाई के दुलार मानस मंडली कन्हारपुरी की प्रस्तुति होगी। आयोजक समिति के चित्रांगन साहू,भूपेंद्र गंजीर,विवेकानंद साहू,गोपाल साहू,धनंजय साहू,नेहरू राम साहू,मोहन साहू ने अंचलवासियों कार्यक्रम की लाभ लेने आग्रह किया है।
जोशीलमती में मंडई 4 जनवरी को
4 जनवरी दिन मंगलवार को ग्राम जोशीलमती में मंडई (मेला) का आयोजन रखा गया हैं और रात्रि में लोगों के भरपूर मनोरंजन के लिए रिखी छत्रिय कृत छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक रागिनी मरोदा सेक्टर भिलाई की प्रस्तुति होगी।
