मोहला। ग्राम कुडुमकसा में अखिल भारतीय हल्बा हल्बी आदिवासी समाज एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वाधान में शक्ति दिवस पूजन एवं कलश स्थापना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति नरसिंह भंडारी ने विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि जहां संगठन है वहां भगवान भी अवतरित होते हैं हमें समाज के माध्यम से ही बुजुर्गों ने बताया कि समाज में हमें किस तरह से जीवनयापन करना चाहिए समाज में एकता सबसे बड़ी शक्ति है इसलिए हमें संगठित होकर रहना चाहिए। इस अवसर पर टेकराम भंडारी महामंत्री महासभा बालोद, अनुपा बाई भुआर्य सरपंच ग्राम पंचायत पिडिंगपार , देवनाथ धलेंद्र जनपद सदस्य, संतोष रावते ग्राम पटेल, योगेश्वर पिस्दा ग्राम पटेल रेगाकठेरा, मानकर जी ग्राम कोड़े मरा ,तिलक बढ़ई ,ढाल सिंह भुआर्य, टिकम रावटे, टिकू राम रावटे अध्यक्ष, ढाल चंद भुआर्य सचिव, ग्राम पटेल संतोष कुमार रावटे, दुर्गा राम , रमेश कुमार , देशाता राम, तिलक राम नायक, उदे राम बढ़ई, तीरथ राम रावटे, इंदल दास तारम,पिलु राम, राम सिंह रावटे, कोमल धलेद्र,गुमान परसाई एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
