राजनांदगांव। खड़गांव थाना में ड्यूटी कर रहे पुलिस जवान को खुद की बंदूक से गोली लग गई। गोली उसके मुंह के पास से होते हुए निकली है। जवान की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है । प्राथमिक उपचार के बाद जवान को रायपुर रिफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक खडगांव थाना में पदस्थ पुलिस कर्मचारी (40) वर्षीय सुमन धनकर को खुद की बंदूक से गोली लग गई। बताया जा रहा है कि जवान को गोली उस वक्त लगी जब जवान पल्लेमाडी माइंस में ब्लास्टिंग का कार्य किया जा रहा था।
बताया जा रहा है कि पल्ले मारी माइंस में आज ब्लास्टिंग का कार्य किया जाना था। ब्लास्टिंग का कार्य पुलिस कर्मचारियों की देखरेख में किया जाता है। जैसे ही ब्लास्टिंग का कार्य शुरू किया गया था। वहां मौजूद पुलिस कर्मी सुमन धनकर बारूद लगाने के बाद कर्मचारियों के साथ वापस लौट रहा थे। तभी अचानक उसकी बंदूक से ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। जिससे जवान घायल हो गया।
घायल जवान को खडगांव से राजनांदगांव जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां उसे इलाज के बाद रायपुर रिफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जवान खतरे से बाहर है। लेकिन इलाज के बाद जवान को रायपुर रेफर किया गया है