राजनांदगांव। थाना कोतवाली राजनांदगांव क्षेत्र की घटना आरोपी द्वारा नाक मुंह दबाकर एंव सिर में चोट पहुंचाकर किया हत्या आज दिनांक 20/12/21 को प्रार्थी अजय शुक्ला पिता भोजराम शुक्ला उम्र 54 साल निवासी श्रीराम कालोनी रामनगर चिखली के द्वारा मृतक गजेन्द्र कुमार शुक्ला पिता भोजराम शुक्ला उम्र 58 साल निवासी न्यू सिविल लाईन राजनांदगांव की आकस्मिक फौत की सूचना पर थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव में मर्ग क्रमांक 102 / 21 धारा 174 जा ० फौ ० का कायम कर जाँच कार्यवाही में लिया गया । जाँच के दौरान घटना स्थल निरीक्षण शव पंचनामा कार्यवाही प्रार्थी एवं गवाहों के कथन व शासकीय मेडिकल कालेज पेण्ड्री के डॉ ० अक्षय कुमार रामटेके से प्राप्त पी ० एम ० रिपोर्ट से मृतक गजेन्द्र कुमार शुक्ला की मौत मुंह नाक को दबाने व सिर में चोट लगने से होना बताया । मृत्यु की प्रकृति होमीसाईडल होना लेख किया है घटना स्थल निरीक्षण व पी ० एम ० रिपोर्ट से मृतक की मृत्यु उसके सिर व चेहरे में आयी चोट व मुंह नाक को दबाने से होना पाया गया है मृतक की हत्या उसके पुत्र नवीन शुक्ला उम्र 25 साल द्वारा मृतक को सिर चेहरे में गंभीर प्राण घातक चोट मारकर मुंह नाक को दबाकर हत्या करना पाये जाने से अपराध कमांक 854 / 21 धारा 302 भा 0 द 0 वि 0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । घटना की अतिरिक्त पुलिस गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री डी ० श्रवण अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय राजनांदगांव के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अलेक्जेण्डर किरो एंव स्टाफ दबिश देकर आरोपी नवीन शुक्ला पिता गजेन्द्र कुमार शुक्ला उम्र 25 साल निवासी न्यू सिविल लाईन राजनांदगांव थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार किया गया । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अलेक्जेण्डर किरो , उप निरीक्षक आलोक साहू 975 प्रख्यात जैन आर ० अविनाश झा का योगदान सराहनीय रहा ।
