राजनांदगांव। कोविड के तीसरे लहर को रोकने के लिए, कोविड नियम का पालन करने, लोगों को जागरूक करने का काम रविवार शाम 6 बजे मानव मंदिर चौक में मास्क बांटा गया और मॉस्क पहनाकर, सेनिटाइजर बांटकर लोगों को कोरोना की तीसरी लहर से बचने तथा कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने को अपील की गई, जिससे लोगों को जागरूक कर सके, जिससे वो कोविड की किसी भी आने वाले लहर से लड़ सके। इसमें प्रमुख रूप से उत्साहवर्धन करने समाजसेवी रूबी गरचा, पूर्व पार्षद श्रीमती प्रज्ञा गुप्ता, पंकज गुप्ता, रमेश खंडेलवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से यूनिटी क्लब के सदस्यों में अजित चंद्रवंशी, विकास साहू, रोहित साहू, उमेश कश्यप, सोहेल खान, पिंटू, पंकज, सुकृत गुप्ता, संदीप जयसवाल, हिमांशु, गजेंद्र जैन, दिलीप, अभिषेक की उपस्थिति रही। उक्त जानकारी यूनिटी क्लब अध्यक्ष राहुल देवांगन ने दी।
