० वार्ड में डोर टू डोर जनसंपर्क एवं मतदाताओं से मिटींग कर कांग्रेस को जिताने की गई अपील
राजनांदगांव। तुलसीपुर वार्ड नं 17 राजनांदगांव में उपचुनाव को लेकर उत्तर ब्लाक के नेतृत्व में पर्यवेक्षक श्री वीरेंद्र बोरकर, चुनाव प्रभारी एवं महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख, वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीकिशन खंडेलवाल एवं उत्तर ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली की उपस्थिति में बुथ अध्यक्षों की आवश्यक बैठक तुलसीपुर में रखी गयी।
इस बैठक में सर्वप्रथम उत्तर ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली द्वारा चुनाव पर्यवेक्षक वीरेन्द्र बोरकर को सभी बुथ अध्यक्षों का परिचय कराया गया। इसके पश्चात चुनाव पर्यवेक्षक श्री बोरकर द्वारा चुनाव के तैयारी को लेकर एवं कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती चंद्रकला देवांगन को चुनाव में जीत दिलाने हेतु किये गए कार्यों की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर चुनाव पर्यवेक्षक वीरेन्द्र बोरकर, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीकिशन खंडेलवाल एवं उत्तर ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली द्वारा प्रत्येक बुथ अध्यक्षों से एक-एक कर चुनाव के संबंध में चर्चा की गई। इसके पश्चात वार्ड में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर एवं वार्ड में मतदाताओं से बैठक कर कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती चंद्रकला देवांगन को भारी बहुमत से जिताने अपील की गई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से बुथ अध्यक्ष मो. रफीक भाई, प्रशांत, मुजीब अहमद, नारायण देवांगन, आशीष रामटेके, श्रेष्ठ मेश्राम, संतोष वर्मा, देव पात्रे, कुमार चंदेल, विक्रम प्रताप राजपूत, वार्ड अध्यक्ष महेश देवांगन, उत्तर ब्लाक महामंत्री जितेन्द्र कौशिक, शैलेस ठावरे सहित वार्ड के मतदाताओं की भारी भीड़ उपस्थित रही।
