राजनांदगांव. आज राजनांदगांव एनएसयूआई ने शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय की मूलभूत समस्याओं को लेकर महाविद्यालय के प्राचार्य के. एल. टंडेकर को एन एस यू आई महाविद्यालय सचिव यमन सांडे के नेतृत्व में मांग पत्र सौंपा।
एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राजा यादव ने बताया कि महाविद्यालय के छात्रों से लगातार जानकारी रही थी कि प्रैटिकल करने के लिए प्रैटिकल के रासायनिक पदार्थ एवं उपकरण उपलब्ध नहीं है। जिससे छात्र-छात्राओं को प्रैटिकल करने की असुविधा हो रही है इसे दूर करने की मांग आज हमने महाविद्यालय के प्राचार्य से की।।
एनएसयूआई जिला महासचिव उमेश साहू ने प्राचार्य से कहा कि हम महाविद्यालय में आर टी ओ के द्वारा महाविद्यालय में ड्राविंग लाइसेंस बनाने के लिए शिविर लगाने के लिए मांग की गई।। जिसे छात्र-छात्राओं को बहुत सी सुविधाएं मिलेगी। ।
एनएसयूआई छात्र नेता यस गुरु ने कहा कि हमारी मांगों पर जल्द से जल्द निराकरण किया जाना चाहिए अन्यथा एनएसयूआई उग्र प्रदर्शन करेगी जिसकी जवाबदेही महाविद्यालय प्रशासन कि होगी।।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष राजा यादव, जिला महासचिव उमेश साहू, यमन संडे, यस गुरु, टिकेट दशहरे, चमन मानिकपुरी, खेमन साहू , शुभम प्रजापति, रोहन जैन, जयप्रकाश साहू, विष्णु साहू, मयंक, आकाश, आदि उपस्थित रहे।।
