0 विद्यार्थियों ने बनाई जागरूकता रंगोली
राजनांदगांव. नांदगांव जिले में लोगों की जागरूकता के चलते प्रथम डोज में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने में छ.ग. में ऐतिहासिक उपलब्धि मिली है, जिससे प्रशासनिक अधिकारियों में भी काफी खुशी देखने को मिल रही है. स्कूल तथा महाविद्यालयों में भी वैक्सीनेशन की जागरूकता को लेकर रंगोली के माध्यम से अब छटा बिखेर रहे हैं. जिला मुख्यालय स्थित कान्फ्लूऐंस कॉलेज आॅफ बीएड कॉलेज में वैक्सीनेशन की जागरूकता को लेकर आकर्षक रंगोली बनाई गई.

मिली जानकारी के मुताबिक नांदगांव जिले में साढ़े11 लाख से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन कराने का लक्ष्य रखा गया. जिला प्रशासन के अभिनव पहल के बाद पहले डोज को पूर्ण कराने में शत-प्रतिशत सफलता मिल चुकी है.अब विद्यार्थी भी अब प्रशासन की इस पहल को मूर्तरूप देने में जुटे हुए हैं. जिला मुख्यालय स्थित कान्फ्यूएंस कॉलेज आॅफ बीएड कॉलेज में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक रंगोली सजाई गई, जिसमें छात्रा प्रतिमा, लता, हेमा रानी, नागेश, खिलेन्द्र और रजनी की प्रमुख भूमिका रही. संस्था के प्राचार्य डॉ. वेणुधर प्रधान ने बताया कि वैक्सीनेशन की जागरूकता को लेकर विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोली सजाई है, जिसकी सराहना हो रही है.
