राजनांदगांव। शासकीय कमला देवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के क्रीड़ा विभाग द्वारा 3 दिसंबर 2021 को परिक्षेत्र स्तरीय कबड्डी (महिला) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पिछले दो वर्षो से कोरोना के कारण महाविद्यालय की खेल गतिविधियां लगभग थम सी गई थी, इस वर्ष राजनांदगांव जिले के महाविद्यालय स्तरीय प्रथम प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कुल 11 टीमों ने भाग लिया, जिसमें शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव, डोगरगढ़, डोगरगांव, अंबागढ़ चौकी, घुमका, गड़ई, खैरागढ़, छुईखदान, लाल बाहदुर नगर एवं कमला कॉलेज ने भाग लिया। प्रथम मैच में मानपुर ने खैरागढ़ को 53 पाईंट से हराया। द्वितीय मैच में छुईखदान ने अंबागढ़ चौकी को 9 पाईट से हराया। तृतीय मैच में घुमका ने छुईखदान को 18 पांईट से हराया। चतुर्थ मैच में दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव ने डोगरगढ़ को 49 पॉईट से हराया। पांचवें मैच में कमला कॉलेज राजनांदगांव ने घुमका को 45 पांईट से हराया। छठवे मैच में डोगरगांव ने छुईखदान को 15 पांईट से हराया। सातवें मैच में मानपुर ने लाल बाहदुर नगर को 31 पांईट से हराया। प्रथम सेमी फाईनल में कमला कॉलेज ने डोगरगांव को 55 पॉईंट से हराया। दूसरे सेमी फाईनल में दिग्विजय महाविद्यालय ने मानपुर को 42 पॉईट से हराया। बहुत ही रोमांचक फाईनल मैच में शासकीय कमला देवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय को 17 पांईट से हराया।
समापन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुमन सिंह बघेल ने विजेता एवं उपविजेना खिलाड़ियों को बधाई दी एवं बाकी टीमों को शुभकामनाएँ दी एवं निरंतर अभ्यास करने की सलह दी। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक डी. डी. साहू, ललित साहू, तुलेश जंघेल एवं ललित नेताम थे एवं विभिन्न महाविद्यालय से आये क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मुन्नालाल नंदेश्वर, अरुण चौधरी, परेश वर्मा, मोरध्वज साहू, श्रीमती अनिता पोसर्या एवं श्रीमती आशा वर्मा एवं बड़ी संख्या में महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित थी।
अंत में महाविद्याल की क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नीता एस. नायर ने सभी का आभार व्यक्त किया। विशेष रूप से डी. डी. साहू एवं ललित साहू जो पिछले कई वर्षो से महाविद्यालय की छात्राओं को कबड्डी का प्रशिक्षण दे रहे है। साथ ही विशेष सहयोग के लिये वाए.के. दीपक, के. एल. देवांगन, खिलेश्वर सोनी एवं दीपक कुमार को धन्यवाद दिया।
