राजनांदगांव– प्रदेश के राजधानी रायपुर में स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा का आयोजन विगत महीने हुआ था,का परिणाम 4 दिसंबर 2021 को जारी हुआ है।जिसमें राजनांदगांव जिले के किलापारा निवासी सूर्यकांत यादव ने पत्रकारिता विभाग (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) मे टॉप कर प्रथम स्थान 80.83 प्रतिशत प्राप्त किया है और जिले का नाम रोशन किया है।सूर्यकांत यादव विगत 7 सालों से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर में मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की पढ़ाई कर रहे हैं।वही सूर्यकांत ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और परिजनों सहित उन्हें प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से प्रोत्साहित करने वाले मित्रों सहयोगीयों को दिया है जो लगातार उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रेरित करते हैं।
सूर्यकांत यादव
