कोपेडीह में मितानिनों का हुआ सम्मान
लोगों के घर घर जाकर स्वास्थ्य सेवा देने वाली मितानिनो को सरपंच यमुना साहू ने सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह

राजनंदगांव विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोपेडीह में मितानिन प्रेरक सम्मान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सरपंच यमुना (वीणा) साहू के मुख्य अतिथि में किया गया । मां सरस्वती के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सरपंच यमुना साहू ने मितानिनों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मितानिन ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सेवा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में इनका विशेष योगदान रहती हैं।इन मितानिन दीदियों ने विषम परिस्थितियों में भी कोरोना महामारी लॉकडाउन के दौरान में भी स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मरीजों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान कराने में अहम भूमिका निभाई।मितानिनों के कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए .श्री फल,साड़ी एवं तिलक लगाकर सरपंच यमुना (वीणा) साहू ने मितानिन केसर साहू,जामुन साहू,साधना साहू,सोनल साहू एवं उमेश्वरी साहू को सम्मानित किया।इस दौरान पूर्व सरपंच व सरपंच प्रतिनिधि चन्द्रकांत साहू,सचिव वंदना देशमुख,उपसरपंच तीरथ साहू,रोजगार सहायक गिरीश ठाकुर पंचगण सरोज साहू,अहिल्या साहू,इंदु साहू,सविता यादव,श्रीराम साहू एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
