राजनांदगांव 14 मई। कोरोना वायरस संक्रमण लाक डाउन की स्थिति में प्रदेश से बाहर काम करने गये प्रवासी मजदूरों को कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य के निर्देश पर नया बस स्टैण्ड स्थित रैन बसेरा में ठहराने की व्यवस्था की जा रही है। प्रवासी मजदूरों को ठहराने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था हेतु आयुक्त चंद्रकांत कौशिक ने दिनांक 14 मई 2020 से आगामी आदेश तक नगर पालिक निगम के सहायक अभियंता एवं उप अभियंताओं की ड्यूटी लगाई है। आयुक्त कौशिक ने बताया कि विभिन्न राज्यों से आ रहे प्रवासी मजदूरों को नया बस स्टैण्ड स्थित रैन बसेरा में ठहराया जा रहा है, जिन्हे आवश्यक सुविधा मुहैया कराने नगर निगम के सहायक व उप अभियंताओं की ड्यूटी लगाई गई है। सम्पूर्ण व्यवस्था के लिये कार्यपालन अभियंता जयनारायण श्रीवास्तव मो.ंन. 94062 45292 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है एवं उप अभियंतागण देवव्रत सिंह की प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक, सुश्री सुषमा साहू की प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक, श्रीमती गरिमा वर्मा की प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक, श्रीमती ज्योति साहू की प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक तथा सहायक अभियंता कामना सिंह यादव की दोपहर 1 बजे से 3 बजे व संजय ठाकुर की दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक एवं उप अभियंतागण प्रणय मेश्राम की शाम 5 बजे से 7 बजे तक, दिलीप मरकाम की शाम 7 बजे से 9 बजे तक, दीपक महला की रात्रि 9 बजे से 11 बजे तक एवं हरिशंकर वर्मा की रात्रि 11 बजे से रात्रि 1 बजे तक ड्यूटी लगाई गयी है। आयुक्त कौशिक ने बताया कि उपरोक्त अभियंता अपने समान्य कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुये निर्धारित समयावधि में उपस्थित होकर रैन बसेरा मे ठहरे प्रवासी मजदूरों के लिये खाने पीने सहित अन्य व्यवस्था करेगे। इसके अलावा प्रतिदिन रैन बसेरा एवं उसके आस पास साफ सफाई कराने एवं दो बार सेनेटाईज कराने का दायित्व स्वास्थ्य अधिकारी अजय यादव एवं स्वच्छता निरीक्षक राजेश मिश्रा को सौपा गया है। उन्हांेने समस्त अभियंताओं को निर्धारित समय मंे पहुॅचकर अपने दायित्वों का निर्वाहन करने के निर्देश दिये है।
