जिले के मैदानी अधिकारियों को विद्युत वितरण निश्पादन मानक, राजस्व प्राप्ति, सैप प्रणाली में पारंगत बनाने हेतु एक दिवसीय कार्यषाला का आयोजन
राजनांदगांव, 11 नवम्बर 2021 – छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, राजनांदगांव क्षेत्र के पार्रीनाला स्थित प्रषासनिक भवन के सभागार मेें एक दिवसीय कार्यषाला का आयोजन किया गया, जिसमें राजनांदगांव वृत्त के कनिश्ठ यंत्री स्तर तक के अधिकारी षामिल हुए। राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री टी.के. मेश्राम के मार्गदर्षन में आयोजित इस कार्यषाला में मुख्य रूप से स्टैंडर्ड आॅफ परफार्मेंस से संबंधित कार्यो यथा नये कनेक्षन प्रदाय, फ्यूज काॅल षिकायतों का निराकरण, 33 केव्ही/11 केव्ही फीडरों के व्यवधान तथा अवधि, ट्रांसफार्मर फेल्यूअर आदि के मानको की जानकारी दी गई तथा स्टैंडर्ड आॅफ परफार्मेंस के दिषानिर्देषों के अनुसार उपभोक्ता सेवाओं को और बेहतर बनाने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों के अनेक षंकाओं का समाधान भी कार्यषाला में किया गया तथा स्टैंडर्ड आॅफ परफार्मेंस (एसओपी) की महत्ता को इंगित करते हुए विभिन्न मानकों का परिपालन सुनिष्चित करने के निर्देष दिए गए। उक्त कार्यषाला में विभिन्न राजस्व लक्ष्यों पर भी चर्चा की गई तथा विभिन्न राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिष्चित करने हेतु कार्ययोजना पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता द्वय श्री रंजीत घोश एवं श्री सलिल कुमार खरे द्वारा ”मोर बिजली ऐप” जैसै उपभोक्ता उपयोगी मोबाइल ऐप्प के व्यापक प्रचार-प्रसार कर उपयोगिता बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस कार्यषाला में कार्यपालन अभियंता खैरागढ़ संभाग श्री छगन षर्मा एवं सहायक अभियंता (आईटी) श्री हेमराज साहू द्वारा सैप प्रणाली में एनएससी पर नए कनेक्षन में आने वाली समस्याओं, मीटर डिवाइस लगाना, न्यू आर थ्री प्रिपरेषन, पंप के कनेक्षन में डिवाइस लगाने जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस कार्यषाला में अधीक्षण अभियंता श्री आर. एन. याहके, कार्यपालन अभियता श्री ए.डी. टण्डन, श्री एन.के. गुरूपांचयन, श्री आर.के. गोस्वामी, श्री पी.सी. साहू, श्री के.वी. मैथ्यू, सुश्री गीता ठाकुर सहित राजनांदगांव सर्किल के समस्त सहायक अभियंता एवं कनिश्ठ अभियंता उपस्थित हुए।
