राजनंदगांव . पत्थलगांव जशपुर में हुए हृदय विदारक घटना पर आज आम आदमी पार्टी राजनांदगांव ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जयस्तंभ चौक राजनंदगांव में रखा। जिसमें मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तथा घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की गई। आम आदमी पार्टी मांग करती है कि दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। ताकि दोबारा ऐसी पुनरावृत्ति ना हो। ऐसी घटनाओं पर मुआवजा दे देने से ही समस्या का हल नहीं निकलेगा। उस परिवार पर क्या गुजरी होगी जिसका कमाने वाला चला गया। किसी के बाप का साया उठ गया। किसी के पति का साया उठ गया। आम आदमी पार्टी मांग करती है मृतकों के परिवारों को एक करोड़ रुपिया तथा घायलों को ₹50 लाख की सहायता राशि प्रदान की जाए ।आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा की गृह मंत्रालय पूरी तरह से फेल है। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष कुशल सिंह राजपूत ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का इस्तीफा मांगा है नैतिक आधार पर गृह मंत्री जी को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए ।आम आदमी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष चंद्रमणि वर्मा ने कहा की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया कहती हैं कि थोड़ी-थोड़ी शराब पिया करो जिससे पूरे प्रदेश का माहौल खराब हो रहा है। आबकारी विभाग की मिलीभगत से सारा खेल चल रहा है। गांजे की अवैध बिक्री शराब की अवैध बिक्री धड़ल्ले से चल रही है। राजनांदगांव के डोंगरगढ़ क्षेत्र के बेलगांव में कुछ लोगों ने शराब भट्टी में मारपीट की जिससे प्रतीत होता है कि आने वाले समय में जनता इनको अब सबक सिखाएगी। सत्ता में आने से पहले कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि हम सत्ता में आते ही शराबबंदी करेंगे परंतु उन्होंने अपना वादा नहीं निभाया । जिसके कारण आज छत्तीसगढ़ में लखीमपुर से बड़ी घटना हुई जिसकी आम आदमी पार्टी निंदा करती है। और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जब उत्तर प्रदेश में जाकर ₹50 लाख दे सकते हैं तो छत्तीसगढ़ के लोगों को जो मृत हुए हैं उनके परिवारों को कम से कम एक करोड़ की सहायता राशि उपलब्ध कराएं। श्रद्धांजलि देने में जिला अध्यक्ष कुशल सिंह राजपूत, महिला जिला अध्यक्ष चंद्रमणि वर्मा, जिला उपाध्यक्ष शीला चौधरी, जिला उपाध्यक्ष मोहित साहू, जिला सचिव यीशु चांदने, जिला संगठन मंत्री अशोक चौबे, जिला संरक्षक सुरेंद्र पाल सिंह गिल, रोहित ताम्रकार, सुंदर लाल साहू, फुलकुवर मंडावी, रोशनी मंडावी, नीलम जामुलकर इत्यादि लोग उपस्थित थे।
