राजनांदगांव सिटी केअर फाउंडेशन सुलभ शौचालय के संचालक संजीव झा के पुत्र सृजन झा ने आई आई टी एडवान्स में राजनांदगांव में टॉप किया है सृजन झा ने आल इंडिया में 1154 रैंक हाशिल कर राजनांदगांव जिले का नाम रौशन किया सृजन ने बताया कि उसके पिताजी ने उन्हें बहुत ही कष्ट उठा कर उन्हें दिल्ली भेज आई आई टी की कोचिंग करवाये है।
सह साइंटिफिक फ़िजिक्स के छात्र सृजन झा ने मेधा का परचम लहराते हुवे जेईई एडवांस परीक्षा में 1154 रैंक हासिल किया है फ़िजिक्स में 99 अंक हासिल किया है वही जेईई मेंस में 99.87 फ़ीसदी अंक प्राप्त किया था।
12 वी की पढ़ाई करते करते सृजन ने जेईई की पढ़ाई करने में भी जुट गए 12 वी भी उन्होंने अच्छे अंको से पास किया है सृजन झा ने जेईई सिलेबस को समय पर पूरा करने के लिए एक इफेक्टिव स्ट्रेटजी और शेड्यूल की योजना बना और उस टारगेट को पूरा करने के लिए पूरा समय देते है।, ताकि छात्र सफलता प्राप्त कर सके।
सृजन ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने स्व. दादा जी जगदीश झा और अपने पिता संजीव कुमार झा को दिए।राजनांदगांव संस्कारधानी के लिए यह बहुत ही गौरव की बात है।
