डोंगरगढ धर्मनगरी में हाई स्कूल मैदान मे विजयदशमी का पर्व हर्षउलाल्स के साथ मनाया गया। और यहां रावण के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया गया ।
डोंगरगढ़ नगर के हाईस्कूल मैदान में आयोजित रावण के पुतले के दहन कार्यक्रम अवसर डोंगरगढ विधायक भुनेश्वर बघेल एवं अन्य अतिथियों ने भगवान श्री राम के डोले की विधिविधान से पूजा अर्चना की । जिसके पश्चात रामायण मंडली के द्वारा राम लीला का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके बाद अतिशबाजी की गई और श्री राम चन्द्र की सेना और रावण की सेना के बीच युद्ध के पश्चात श्री राम चन्द्र ने रावण का वध करने के बाद रावण के पुतले का दहन किया। इस दौरान हाई स्कूल मैदान में हजारों की संख्या में शहर विसियो सहित ग्रामीण क्षेत्र से आये ग्रामीणजन उपस्थित थे ।
