राजा दिग्विजय दास दशहरा उत्सव समिति की 21 वर्षीय रावण दहन की परंपरा का निर्वहन करते हुए कोरोना गाइडलाइन का पालन कर महज 15 फीट के रावण के पुतले का दहन कमला कॉलेज मैदान में किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष रूबी गरचा ने कहा कि शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए रावण के पुतले का दहन किया गया है।
प्रतिवर्ष कमला कॉलेज मैदान में राजा दिग्विजय दास दशहरा उत्सव समिति के माध्यम से आकर्षक आतिशबाजी के बीच रावण के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया जाता रहा है लेकिन बीते वर्ष और इस वर्ष कोरोना के चलते बुराई पर अच्छाई की जीत की परंपरा का निर्वहन करने के लिए शासन प्रशासन के द्वारा दिए गए गाइडलाइन का पालन कर कमला कॉलेज मैदान में रावण के पुतले का दहन किया गया।
