लाइफ लाइन एक्सप्रेस विश्रामपुर में इलाज हेतु हजारों लोगों को भोजन ,नाश्ता प्रदाय करने के लिए विभिन्न संगठन सामने आ रहे हैं। मरीजों के परिजनों को भोजन नाश्ता के लिए किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए ग्रामीण स्वास्थ्य सहायक संघ ने एक दिन का खिचड़ी की व्यवस्था कर परिजनों को निशुल्क खिचड़ी हेतु सहायता राशि प्रदाय किया है। जिला प्रशासन ने इस सहयोग एवं उदारता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
सहयोग के क्रम में ग्रामीण चिकित्सा सहायक संघ सूरजपुर के द्वारा सुबह का नाश्ता और एक दिन का खिचड़ी का योगदान दिया गया। इस हेतु संघ की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता तिवारी के द्वारा 5100 रुपए एक दिन का नाश्ता एव 3100 रुपए एक दिन की खिचड़ी के हेतु खाद्य अधिकारी श्री विजय किरण को कुल 8200 रुपए का योगदान दिया गया।
