राजनांदगांव। केंद्र की बहुत ही ज़रूरी योजना को निगम बर्बाद करने में लगी है शहर भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के सह-संयोजक तनवीर सिंह भाटिया ने बताया कि इस अमृत मिशन की योजना जिसको ले कर निगम के अधिकारियों द्वारा कोई प्री प्लानिंग नही है व्यापारी पहले ही इस कोविड महामारी से परेशान है और अब इन गड्ढों से। तनवीर ने बताया मैं भी एक व्यापारी हूँ और मैं इन चीज़ों का दर्द बहुत अ’छे तरह से जनता हूँ , शासन एवं प्रशासन को इस बात को समझना चाहिए। हर बार क्यों व्यापारियों को ही तकलीफ़ देते हो जैसे की अभी लगातार त्यौहार है और इन समय में दुकानदारों की उम्मीद ग्राहको से लगी हुई रहती है पर ग्राहक आए कहाँ से हर तरफ़ गड्ढे ही गड्ढे है काम पूरा हो जाने के बाद भी ठेकेदारों द्वारा सीमेंटीकरण नही करवाया जा रहा है।

मेरा निगम आयुक्त एवं अन्य अधिकारियों से निवेदन है इस काम को शहर की सभी दुकाने बंद हो जाने के बाद चालू करवाए इससे एक यातायात जैसी बड़ी समस्याओं का भी समाधान होगा |
