सुपोषण के प्रति आत्मनिर्भर होना ज़रूरी- डॉ बी एल तुलवी, जिला टीकाकरण अधिकारी
सफल राष्ट्र की नींव सुपोषित समाज- अनिमेष रॉय, शिवेन्द्र सहयोग एवं जनकल्याण संस्थान
दिनांक 27/09/2021 को शिवेंद्र सहयोग एवं जन कल्याण संस्थान द्वारा बजरंगपुर नवागांव वार्ड क्रमांक 1 के में पोषण रैली निकलीं गयी तथा किट वितरण का कार्यक्रम रखा गया था जिसके तहत बड़ी संख्या में वार्ड वासियों द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और संस्था के सदस्यों ने पोषण रैली निकालकर जन-जन में पोषण के प्रति जागरूकता फैलाया तदोपरांत किट वितरण कार्यक्रम संपन्न किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर बी एल तुलावी जिला टीकाकरण अधिकारी , विशेष अतिथि सीडीपीओ सुश्री रीना ठाकुर (महिला एवं बाल विकास) एवं सुश्री अनामिका विश्वास शहरी कार्यक्रम प्रबंधक स्वास्थ्य विभाग थी। मुख्य रूप से कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष अनिमेष राय , दीपशिखा श्रीवास्तव जी, समाज सेवी गुरुमीत भाटिया , श्री अभिनय ठाकुर ,डीएमसी यूनिसेफ से थे साथ ही बजरंगपुर नवगांव के पार्षद राजा तिवारी भी उपस्थित थे।

अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया इस अवसर पर सुश्री दीपशिखा जी के द्वारा प्रार्थना गीत की प्रस्तुति की गई और संस्था के अध्यक्ष द्वारा सरस्वती माँ की वंदना की गई व प्रोग्राम में आई किशोरियों को इसका महत्व बताया।
संस्था के अध्यक्ष ने कार्यक्रम का संचालन किया।जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ तुलावी जी ने बताया कि समाज के प्रत्येक नागरिक को सुपोषण के प्रति जिम्मेदारी लेनी होगी चाहिए ताकि सुपोषित समाज का निर्माण हो साथ ही उन्होंने कुपोषण में टीकाकरण के महत्व को समझया । इसके पश्चात सुश्री रीना ठाकुर जी पोषण माह पर आंगनबाड़ी केन्द्रों में होने वाले विविध प्रोग्रामो की जानकारी दी तथा साथ ही संस्था द्वारा बजरंगपुर नवगांव में गंभीर कुपोषित बच्चो एवं गर्भवती महिलाओं के लिये किये जा रहे ” हर बच्चा सुपोषित अभियान ” की सराहना की तथा इस प्रोजेक्ट की जानकारी दी। उन्होंने इस दिशा में, अन्य और संस्थाओं को कार्य करने हेतु आह्वान किया, जिससे सुपोषण के सौ प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।
स्वास्थ्य विभाग से शहरी कार्यक्रम प्रबंधक अनामिका जी ने स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा लोगों से अपील की कि समय-समय पर लगने वाले स्वास्थ्य कैंपों में जाकर अपना चेकअप करावे। संस्था के अध्यक्ष श्री अनिमेष राय ने कहा कि पोषण के प्रति व्यवहार परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए यह आवश्यक है कि व्यक्तिगत और समुदाय स्तर पर पोषण संचार रणनीति के उद्देश्यों को पूरा करना होगा। बच्चों, किशोरियों और महिलाओं में उचित पोषण के लिए जागरूकता और मजबूत इच्छा शक्ति का भाव लाना होगा। जिससे एक सफल राष्ट्र के नींव निर्माण किया जा सकेगा।
इसके बाद वार्ड-1 के पार्षद राज तिवारी ने इस अभियान हेतु संस्था को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया व इस आयोजन के लिये संस्था की प्रशंसा की। श्री गुरमीत भाटिया जी ने बताया कि स्वस्थ व सुपोषण के लिये हमें अनुशासित होना होगा जिसके लिये समय-समय खानपान,व्यायाम और उचित नींद लेने से शरीर चुस्त और दुरुस्त बना रहता है। साथ ही यूनिसेफ के श्री अभिनय ठाकुर द्वारा गर्भवती महिलाओं और वार्डवासी को कोविड19 टीके लगवाने के लिये अपील की गयी।
इसके बाद बजरंगपुर नवगांव के गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों व गर्भवती महिलाओं को पोषण की सीट वितरित किया गया। इस पोषण की किट में बच्चों को ड्राई फ्रूट प्रोटीन का डब्बा, मूंगफली की चिक्की, सोयाबीन का बड़ी और पोषक लडडू बांटे गए और कुपोषित गर्भवती माताओं को हॉर्लिक्स व उपरोक्त सामग्री बाँटी गयीं।
कार्यक्रम के अंत मे संस्था की और से सभी अतिथियों को श्रीफल प्रदान कर उनका संम्मान किया । इसके बाद पर्यवेक्षक श्रीमती आशा मेश्राम व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा संस्था के सदस्यों को श्रीफल प्रदान कर आभार प्रदर्शन किया इस कार्यक्रम में बजरंगपुर नवागांव की आंगनवाड़ी की कार्यकर्ता श्रीमती प्रेमलता वैष्णव श्रीमती सुनीता सेवता श्रीमती अमरिका ध्रुव व मितानिन पिलेश्वरी,जानकी साहू मौजूद थे जिन्होंने हम सभी का धन्यवाद किया कार्यक्रम का अंत पोषण प्रतिज्ञा के साथ किया गया। उक्त जानकारी संस्था के सदस्य श्री सागर साई कुमार ने दी।
