राजनंदगांव, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने नवाज खान के ताजा बयान जिसमें यूरिया एवं खाद के मूल्यों में बढ़ोतरी का जिम्मेदार केंद्र सरकार को बताते हुए नवाज खान ने कहां की भूपेश सरकार सीधे ही किसानों के खाते में भेज रही है तो श्री राजपूत ने कहा कि पहले नवाज खान इतिहास का ढंग से जानकारी ले ले की जनधन खाते के माध्यम से केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने करोड़ों गरीबों के खाते खुलवाए और जिस भ्रष्टाचार के नाम से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने सार्वजनिक मंच से कहा था कि दिल्ली से निकला हुआ ₹1 जनता के पास पहुंचते ही 15 पैसा बन जाता है उस पीड़ा को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महसूस किया और बिचौलियों के भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए सभी गरीबों के खाते खुलवाए और ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था मोदी सरकार ने शुरू की, जिसके फलस्वरूप वृद्धावस्था पेंशन जो बहुत लेट मिलती थी, अब सीधे ही वृद्धाओं के खाते में जाने लगी है , साथ ही सभी प्रकार की सब्सिडी खातों में ट्रांसफर हो रही है,जिसके कारण भाजपा के राज में भ्रष्टाचार समाप्त हुआ।
श्री कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि इसके पूर्व कांग्रेस यूरिया और खाद में भारी भ्रष्टाचार करती थी, इसलिए मोदी सरकार ने यूरिया को नीम कोटेड कर कालाबाजारी और गलत उपयोग को बंद कर दिया और यह इमानदारी का प्रयास कांग्रेश को नागवार गुजरा इसलिए कांग्रेस ने यूरिया और खाद को सोसायटीओं में कम और बाजार में व्यापारियों को ज्यादा दिया ताकि किसान ठगे जाएं।
श्री कोमल सिंह राजपूत ने नवाज खान को नसीहत देते हुए कहा कि रेत और शराब से अपना ध्यान हटाकर किसानों की समस्याओं को ध्यान से देखें और समझने का प्रयास करें कि भूपेश सरकार के राज में किसानों को बिजली, पानी की कितनी समस्या है और यथार्थ के धरातल पर उतर कर बयान जारी करें।
