राजनांदगांव। जिले में पदस्थ 03 निरीक्षकों (01) श्री कांशी प्रसाद मरकाम, (02) श्री मो.नासिर बाठी, (03) श्री विरेन्द्र चतुर्वेदी को पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नति किया गया है। दिनांक 15.09.2021 को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री डी.श्रवण द्वारा कार्यालय पुलिस अधीक्षक में 02 निरीक्षकों (01) श्री मो.नासिर बाठी, (02) श्री विरेन्द्र चतुर्वेदी के कंधों में लगे रिबन निकाल कर राज्य पुलिस सेवा का बैज एवं कैप लगा कर निरीक्षक से उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के पद पर पदोन्नति दी गई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम, नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री लोकेश देवांगन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के स्टॉप मौजूद थे, सभी के द्वारा उन्हे शुभकामनाएं देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
