मानस मर्मज्ञ प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र की 123 वीं जयंती पर 12 सितंबर को नांदगांव साहित्य परिषद द्वारा डॉ. मिश्र के रचना संसार पर एक ई-परिसंवाद (ऑनलाइन) आयोजित किया गया है। परिसंवाद में देश और विदेशों से अनेक हिंदी साहित्य सेवियों के साथ-साथ प्राध्यापक भी जुड़ेंगे।
शाम पांच बजे आयोजित इस परिसंवाद का मुख्य उद्देश्य डॉ. मिश्र के रचना संसार से नई पीढ़ी के रचनाकारों, शोधकर्ताओं और अध्येयताओं को जोड़ना है। नांदगांव साहित्य परिषद द्वारा आयोजित इस परिसंवाद में आधार वक्ता सुरेन्द्र दुबे डोंगरगांव हांेगे। इसके साथ ही इसमें बंग साहित्य परिषद, कोलकाता के डॉ. आर एन त्रिपाठी, डॉ. अजय शुक्ला भोपाल, डॉ. लोकेश शर्मा राजनांदगांव, डॉ.सुधीर शर्मा भिलाई नगर के विशिष्ट उद्बोधन होंगे। आयोजन की अध्यक्षता ऑस्ट्रेलिया की हिंदी साहित्यकार डॉ. रेखा राजवंशी करेंगी।
