पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने होनहार छात्रा वंशिका पांडे के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके लिए शुभकामनाएं देने के लिए पूर्व विधायक उनके निवास स्थान पहुंचे। वंशिका पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष स्वर्गीय रज्जू लाल पांडे की सुपौत्री एवं पांडे बुक डिपो के संचालक अजय पांडे की सुपुत्री हैं।
वंशिका पांडे के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भारतीय थल सेना में छात्राओं के जाने से शहर एवं प्रदेश की छात्राओं का मनोबल बढ़ता है। उन्हें भी इस दिशा में जाने की प्रेरणा मिलती है, इसलिए वह वंशिका को शुभकामनाएं देने उनके घर पहुंचे और उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक योगेश बागड़ी, तरुण लहरवानी, प्रखर श्रीवास्तव, आकाश चोपड़ा, अजय पांडे, अतुल पांडे, विनोद पांडे सहित पूरा परिवार उपस्थित रहा।
