खैरागढ़ में ई कामर्स कंपनी के मैनेजर ने कुरियर डिलीवरी से मिले 4 लाख रुपए का गबन कर लिया। कुरियर कंपनी के फ्रेंचाइजी संचालक ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ धारा 406 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।
ई कामर्स कुरियर कंपनी डिलीवरी प्राइवेट लिमिटेड के खैरागढ़ संचालक गोपाल गुप्ता ने बताया कि वे उक्त कंपनी की फ्रेंचाइजी चलाते हैं। जिसमें बतौर मैनेजर उन्होंने सत्येंद्र कुमार वैष्णव को नियुक्त किया था। लेकिन सत्येंद्र वैष्णव ने 1 सितंबर से 7 सितंबर के बीच डिलीवर हुए सामानों के 4 लाख 14 हजार रुपए की रकम उनके पास जमा नहीं की। हिसाब मांगने पर भी आनाकानी करने लगा।
