राजनांदगांव जिले मे तीज पर्व को लेकर इस बार महिलाओ मे काफी उत्साह बना हुआ है बडी संख्या मे महिलाए अपने अपने मायके पहुच रही है जिससे बसो मे काफी भीड देखने को मिल रहा है । वही पर्व को लेकर पूजा सामाग्री का बाजार सजा हुआ है । तीज पर्व पर सुहागिन महिलाए अपने पति की लम्बी उम्र की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखती है ।
राजनांदगांव जिले मे तीज पर्व गुरुवार को सुहागन महिलाए निर्जला व्रत कर अपने पति की लम्बी उम्र की कामना करेगी । इसके लिए महिलाओ का अपने अपने मायका आने का सिलसिला शुरु हो गया जिसके चलते बसो मे रौनक लौट आई है और बसो मे भीड बनी हुई है
हालाकि बस किराया बढने से महिलाओ मे नाराजगी देखी गई है इस साल तीज पर्व मनाने पर किसी तरह रोक टोक शासन व्दारा नहीं होने से महिलाएं बढ़-चढ़कर मायके जा रही है। बीते वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते महिलाए तीज पर्व पर अपने मायके नही पहुच पाई थी ।लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के कम होते मामले के बीच महिलाए अपने अपने मायके पहुच रही है ।बस स्टैंड में महिला यात्री समेत सभी तरह के यात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। और शहर के बस स्टैंड में लंबे समय बाद यात्री बसों में यात्रियों की रेलमपेल दिखी गई। कई बसों में बैठने के लिए सीट नहीं थी यात्रियों को खड़ा होकर यात्रा करना पड़ रहा था, जबकि इससे पहले यात्री बसों में बैठने के लिए यात्रियों के आने का इंतजार चालक व परिचालकों को करना पड़ता था।।यात्रियों की संख्या में तेजी आने से अब बस चालकों व परिचालकों ने राहत की सांस ली है। तीज पर्व के इस सीजन में यात्री बस चालकों की कमाई में पहले से काफी वृद्धि हुई है, इससे उनमें खुशी है।
गुरुवार को महिलाएं हरितालिका तीज व्रत रखेंगी। इसको लेकर बाजारों मे पूजन साम्राग्री का बाजार सजा हुआ है । जिसके चलते बाजार मे चहल पहल बढ़ी हुई है। हिदू पंचांग के अनुसार भाद्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरितालिका तीज व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को महिलाएं अखंड सौभाग्य और सुखी दांपत्य जीवन के लिए रखती हैं। तीज को लेकर शहर के बाजारों की रौनक बढ़ गई है।
व्रत को लेकर सुहागिनों ने अभी से ही नए वस्त्र, आभूषण, पूजा सामग्री आदि की खरीदारी करने में तत्परता से जुट गई हैं। जिसके चलते कपडा बाजार सोने चांदी और चुडी दुकानो मे महिलाओ की भीड बनी हुई है ।हरितालिका तीज में भगवान श्रीगणेश भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इस दिन सुहागिन महिलाए फूलेरा सजा कर शिव पंचायत की पूजा अराधना करती है । हरितालिका तीज पर्व करुभात से शुरु होकर तीन दिनो तक चलता है दूसरे दिन महिला निर्जला व्रत करती है और तीसरे दिन मीठा भात खाकर अपना उपवास तोडती है ।इस पर्व पर छत्तीसगढी व्यजन ठेठरी खुमरी अनरसा बनाने की परम्परा भी है ।
