अपर कलेक्टर सीएल मारकंडेय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र साल्हेवारा और खादी चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के ओपीडी, आईपीडी सहित अन्य कक्षाओं का अवलोकन किया गया। इस दौरान केन्द्र में सभी कर्मचारियों का मुख्यालय में निवास करना पाया गया। उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, अन्य व्यवस्था एवं कार्यों में निरंतरता बनाए रखने के निर्देश दिए। छत्तीसगढ़ एवं मप्र के बाॅर्डर पर खादी चेक पोस्ट में यात्रियों का कोविड-19 सैम्पल लेकर टेस्ट किया जा रहा है।
