प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कुम्हारी में दो मेडिकल मोबाइल हेल्थ यूनिट का उद्घाटन किया। ये मोबाइल यूनिट जिले के 30 हॉट बाजारों तक पहुंचेगी। जहां बीपी, शुगर सहित अन्य बीमारियों के साथ उनका उपचार किया जाएगा। टीम में चिकित्सक से लेकर अन्य स्टॉफ भी मौजूद रहेगा। इस दौरान इलाज के साथ जरूरी दवाएं भी निशुल्क बांटी जाएंगी। सीएम ने इस अवसर पर बघेल डंपयार्ड भी गए, जहां उन्होंने कंपोस्ट खाद के बारे में महिला समूह से जानकारी ली। उन्होंने सेवानिवृत्त और कार्यरत शिक्षकों का सम्मान किया। वे स्वामी आत्मानंद विद्यालय भी पहुंचे, जहां बच्चों से बात की। इस अवसर पर मंत्री मोहम्मद अकबर, शिव डहरिया सहित अन्य मौजूद थे।
