रणचंडी मंदिर के पीछे मां बम्लेश्वरी पहाड़ में विगत दिनों एक युवक की लाश पेड़ पर लटकी हुई मिली। युवक की पहचान ग्राम मुढ़ीपार निवासी दीनदयाल मंडावी के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बम्लेश्वरी पहाड़ के पीछे सीढ़ी की ओर एक पेड़ पर युवक का शव लटकते हुए मिला। पीछे के रास्ते से मंदिर जाने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर युवक को शव उतारा गया और परिजनों को सूचित किया गया। युवक ने किस वजह से आत्महत्या किया इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। बता दें कि पिछले वर्ष भी एक व्यक्ति का शव पहाड़ में फांसी के फंदे पर लटकते हुए मिला था।
