नगर के वार्ड 6 में तीन वर्षीय बच्ची रिया यादव ने रविवार को खेलते-खेलते अपने मुंह में एस आकार के लोहा के रॉड को डाल लिया था। रॉड बच्ची के मुंह फंसा गया, जहां से खून निकलने लगा। हड़बड़ाए परिजनों ने उसे नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया, जहां डॉ. प्रशांत सोनी एवं स्टाफ बच्ची के मुंह से रॉड को बाहर निकाला। बच्ची की हालत को देखकर पूरा परिवार सकते में आ गया।
आनन-फानन में उसे स्वाथ्य केंद्र ले जाया गया और बमुश्किल आधे से एक घंटे बाद इलाज चालू किया गया। इस दौरान डॉ. प्रशांत सोनी, पेमेश्वरी चतुर्वेदी स्टाफ नर्स, रामसिंग वार्ड बाय ने प्रयास किया कि रॉड को किसी तरह निकाला जाय। डॉ. प्रशांत सोनी (आरएमए) ने सफलतापूर्वक रॉड को बाहर निकाला, जिसके बाद बच्ची को 2 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा गया था, बाद छुट्टी दे दिया गया। उक्त बच्ची के पिता वीरेंद्र यादव ने 1 साल पहले अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर लिया था, जिसके बाद उसकी मां उत्तरा यादव, बड़े पिता तोरण यादव एवं उसका परिवार बच्ची की देखभाल कर रहे हैं।
