शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बघेरा विकासखंड एवं जिला राजनांदगांव की शिक्षिका श्रीमती मधुलिका विश्वकर्मा के द्वारा निरंतर शाला में कबाड़ से जुगाड़ कर नवाचार के माध्यम से टीचिंग लर्निंग मटेरियल का निर्माण किया जा रहा है एवं उसी के माध्यम से बच्चों को पढ़ाया जा रहा है शिक्षिका ने शाला में विज्ञान टी एल एम कॉर्नर का भी निर्माण किया है जिसमें विषय से संबंधित सभी प्रकार के मॉडल बनाए गए हैं इसी कड़ी में शिक्षिका द्वारा प्रीस्कूल बाल वाटिका के लिए लर्निंग आउटकम से संबंधित वर्कशीट का निर्माण किया गया जिससे उनका चयन सीजी स्कूल पोर्टल में हमारे नायक के लिए हुआ । शाला परिवार के लिए यह अत्यंत ही गौरव की बात है।
