जिले के किसान खाद संकट से जूझ रहे हैं। खाद नहीं डलने की वजह से धान की फसल पर असर पड़ रहा है। पौधे पीले पड़ रहे हैं। वहीं बारिश के अभाव में भी फसल खराब होने लगी है। किसान लगातार मांग कर रहे हैं कि जिले को सूखा घोषित कर दिया जाएगा।
वहीं जिस क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा है, वहां के किसान खाद की बाट जोह रहे हैं। इधर राहत भरी खबर यह है कि जिले में शनिवार को 15 सौ मीट्रिक टन यूरिया खाद की खेप पहुंचने वाली है। इस संबंध में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के सीईओ सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि यूरिया खाद की खेप आने वाली है। सोसाइटियों में स्टॉक कराया जाएगा।
