कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के तत्वावधान में डुंडेरा सेक्टर के सभी 11 बूथ अध्यक्षों व वार्ड प्रभारियों की बैठक हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जनपद अध्यक्ष भावेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रभा साहू, जनपद उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी आशा मंडावी, लता साहू, अश्वनी पैकरा, सेक्टर प्रभारी श्याम सुंदर हठीले व अन्य वक्ताओं ने कहा कि आप लोगों की मेहनत से हमारे विधायक, जनपद सदस्य, जनपद उपाध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य जैसे पद पर आसीन हुए।
वक्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए किए जा रहे कार्यों को बूथ अध्यक्ष वार्ड प्रभारियों को बताया गया है। जिसमें प्रमुख रूप से 2500 रुपए धान का समर्थन मूल्य, भूमिहीन कृषि मजदूर के लिए 6000 रुपए, सूखा राहत के लिए प्रति एकड़ 9000 जैसे अनेक योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने कहा गया। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की बेतहाशा वृद्धि को घर-घर तक बताएं: पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं खाद्य सामग्री की बेतहाशा वृद्धि को कार्यकर्ताओं को बताया गया कि आप इस बात को हर घर तक पहुंचाने का प्रयास करें। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, जनपद अध्यक्ष भावेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य प्रभा साहू, जनपद उपाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सांमसाय टानडेकर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता साहू, महामंत्री आशा मंडावी, अश्वनी पैकरा, राजू राजपूत, सेक्टर प्रभारी श्याम सुंदर हठिले, रमेश साहू, गौतम वर्मा, महिला कांग्रेस छत्रीबाई वर्मा, लीलाराम चंद्रवंशी, राजेश सिन्हा, दिलीप कुमार, केशव मंडावी, भागी राम चंद्रवंशी आदि उपस्थित रहे।
