जिले में कुपोषण की चुनौती से निपटने के लिए मानपुर विकासखंड में सघन सुपोषण अभियान की शुरूआत की गई थी जिसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं। अब इस अभियान को और तेज करते हुए 1 सितम्बर से मोहला एवं छुईखदान में विस्तारित करते हुए तीनों विकासखंडों में सघन सुपोषण महाअभियान चलाया जाएगा।
आजादी की 75वीं वर्षगांठ में कुपोषण से मुक्ति के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान अंतर्गत अतिरिक्त आहार का शुभारंभ जिले के प्रभारी एवं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत द्वारा मोहला विकासखंड के ग्राम पानाबरस में किया जाएगा।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने बताया कि इस अभियान के दौरान कुपोषित बच्चों एवं एनीमिक माताओं का चिह्नांकित कर विशेष देखभाल की जाएगी। उन्हें दवाइयां एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने एवं कुपोषण दूर करने का कार्य किया जाए। महिला एवं बाल विकास विभाग व स्वास्थ्य विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।
