छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर 5 सितंबर को आयोजित होने वाले पदयात्रा अधिकार रैली के पूर्व तैयारी के संबंध में ब्लॉक इकाई डोंगरगांव की बैठक हुई। बैठक में उपस्थित सभी शिक्षक साथियों ने पदयात्रा अधिकार रैली में शामिल होने व सभी सहायक शिक्षक साथियों को 5 सितंबर की रैली में ले जाने का संकल्प लिया गया। बैठक में ब्लाॅक के शेष संकुलों में सदस्यता अभियान को 5 सितंबर के पश्चात गति देने का निर्णय लिया गया।
इसके बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूती एवं सक्रिय करने के लिए अगस्त 2018 में बने ब्लॉक टीम फेडरेशन को पुनः बहाल करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। इसमें ब्लॉक इकाई डोंगरगांव के पुनर्गठन के पश्चात ब्लॉक पदाधिकारियों के रूप में सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। जिसमें ब्लॉक संयोजक राजकुमार ठाकु, अतुल यदु, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष पारख प्रकाश साहू, सचिव दुर्गेश मालेकर, कोषाध्यक्ष प्यारे लाल साहू होंगे। बैठक में जिला महामंत्री राजकुमार ठाकुर, जिला संगठन सचिव लेख दास साहू, जिला कार्यकारिणी सदस्य भरत लाल साहू, संकुल अध्यक्ष मेहत राम सोनकर, केवल वर्मा, तोरण निषाद, संकुल सचिव नरेंद्र साहू, प्रदीप ध्रुव, गुलाब देवांगन, राजेश देशलहरे, सूर्यकांत ठाकुर आदि उपस्थित थे। अंत में आभार प्रदर्शन ब्लॉक सचिव दुर्गेश मालेकर के द्वारा किया गया। यह जानकारी जिला महामंत्री एवं ब्लॉक संयोजक राजकुमार ठाकुर ने दी।
