राजनांदगांव
शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित होनेवाली ‘दिग्विजय दास स्मृति साहित्य लेखन’ प्रतियोगिता इस बार आजादी के अमृत महोत्सव पर केंद्रित है. इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों से राष्ट्रीय एकता, सद्भावना और राष्ट्रीय चेतना पर आधारित पांच-पांच कविताएं ३१ अक्टूबर तक आमंत्रित की गई हैं.
प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. शंकर मुनि राय ने बताया की प्राचार्य डॉ. बीएन मेश्राम के निर्देशानुसार हिंदी विभाग ने इस वर्ष यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता काव्य लेखन पर आयोजित करने का निर्णय लिया है. इस प्रतियोगिता में चुनी हुई कविताओं को पुस्तकाकार प्रकाशित करने की भी योजना है.
उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव में उच्च शिक्षा के स्वप्नद्रष्टा महंत राजा दिग्विजय दास की स्मृति में हिंदी विभाग द्वारा हर साल प्रदेश स्तरीय साहित्य लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाती है. इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के किसी भी विश्वविद्यालय/महाविद्यालय से जुड़े नियमित विद्यार्थी भाग ले सकते है. प्रतियोगिता में तीन श्रेष्ठ रचनाकारों को नगद राशि एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाता है. उक्त प्रतियोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी महाविद्यालय की वेवसाइट www.digvijaycollege.com पर देखी जा सकती है.
