छत्तीसगढ़ टैक्स बार कौंसिल की वार्षिक सभा और व्याख्यान 29 अगस्त को राजनांदगांव में आयोजित किया गया है। इसमें प्रदेशभर के रायगढ़, मनेंद्रगढ़, कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, जगदलपुर, अंबिकापुर, चांपा बार एसोसिएशन के अधिवक्ता, कर सलाहकार और सीए शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ टैक्स बार कौंसिल के अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश एच लाल और महासचिव महेश कुमार शर्मा ने बताया कि वार्षिक अधिवेशन में आगामी सत्र के पदाधिकारियों का चुनाव होगा। कौंसिल का विगत दो साल का ऑडिटेड आय-व्यय प्रस्तुत किया जाएगा। सामान्य सभा में जीएसटी की विसंगति पर व छत्तीसगढ़ मूल्य संवर्धित कर की वार्षिक विवरणी प्रक्रिया के लिए प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अधिवेशन में जीएसटी विषय विशेषज्ञ सीए विकास गोलछा रायपुर प्रशासनिक ऑडिट, नए नोटिफिकेशन, जीएसटी रिटर्न स्क्रूटनी और जीएसटी में हुए संसोधनों पर व्याख्यान देंगे। टैक्स बार एसोसिएशन राजनांदगांव के अध्यक्ष पारस छाजेड़, सचिव आतिश ओसवाल, उपाध्यक्ष कमल किशोर साहू व सुधीर राठी ने सभी डेलीगेट्स व सदस्यों को उपस्थिति की अपील की है। यह आयोजन रायपुर नाका के एक होटल में होगा।
