बायपास में गड़बड़ी का मामला एक बार फिर सामने आ रहा है, इस बार व्यवसायी अनिल जैन ने व्यवसायी कुशाल चंद्र बोथरा पर जमीन में हेरफेर करने का आरोप लगाया है और मामले की शिकायत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की है। अनिल ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि व्यवसायी कुशाल चंद पहुंच वाले व्यक्ति हैं और आरएसएस के सक्रिय सदस्य हैं।
इसलिए राजस्व अधिकारियों के साथ मिलकर शासन को तो चूना लगा चुके हैं। अब उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। अनिल ने बायपास में बांटे गए मुआवजे की जांच की मांग की है। साथ पूरे बायपास निर्माण के जांच की मांग की है। अनिल ने मुख्यमंत्री को की गई शिकायत में बताया है कि वे खुद अमलीडीह खुर्द की हल्का नंबर 28 की खसरा नंबर 105/5 का स्वामी हैं।
