० कलेक्टर, सीएचएमओ, बीएमओ के पास शिकायत करने पर भी रकेश कुर्रे पर कोई कार्यवाही नहीं
० किसके इशारे पर अब तक कार्यवाही नही हो रही है
राजनंदगांव। जनता कॉग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के कोर कमेटी सदस्य नवीन अग्रवाल ने शासन, प्रशासन पर आरोप लगते हुए कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 14 अगस्त की घटना होने के बाद भी 26 अगस्त होने पर भी प्रोग्राम मैंनेजर पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है, जो चिंता का विषय है। ये कार्यवाही नहीं होना शासन-प्रशासन पर सवाल खड़ी होना जायज सी बात है। आखिर जनता जानना चाहती है कि किसके संरक्षण के कारण कार्यवाही नहीं हो रही, ये तो ऐसा लग रहा है जैसे अंधेर नगरी चौपट राज का राज चल रहा है। 14 अगस्त को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक अध्यक्ष भोज कुमार साहू के साथ गंदी-गंदी गाली-गलौच व मारपीट करने के बाद भी राकेश कुर्रे पर कोई कार्यवाही न होना शासन-प्रशासन को भी कटघरे में लाती है। आज इसी जगह एक आम आदमी ऐसी हरकत करता तो उसके ऊपर ना-ना प्रकार के धारा लागकर उसे जेल भेज दिया जाता, पर यह सत्ता के इशारे पर मुजरिम कुर्रे के ऊपर कोई कार्यवाही न करना आम जनता के समझ से परे है। सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करना व गली-गलौज करने के बाद भी शासन-प्रशासन मुखबिर बने बैठी है और भी इससे पहले महिला नर्स के साथ मारपीट गली-गलौज कर चुका है, उनके द्वारा भी शिकायत किया गया था। शिकायत के बाद भी उस कोई कार्यवाही नहीं की गई थी, अगर राकेश कुर्रे के पर जांच एव कार्यवाही नहीं की तो जल्द ही जनता कॉग्रेस छत्तीसगढ़ जे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव शिकायत करेगी और सीएमएचओ, बीएमओ का घेराव किया जावेगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन-प्रशासन की होंगी।
