भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय आवाहन पर प्रदेश एवम जिला भाजपा के निर्देशन में कुमर्दा मण्डल में स्वास्थ्य स्वयं सेवको का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ।जिसमें मुख्य रूप से जिला से डॉ. गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। इस कार्यक्रम में जिला भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री हीरेन्द्र साहू, मण्डल प्रभारी श्री राजेश सिंघी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री अनिरुद्ध चंद्राकर,मण्डल अध्यक्ष श्री गोपाल साहू, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री श्री कैलाश शर्मा, जनपद उपाध्यक्ष श्री एकांत चंद्राकर,जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती भेष बाई साहू, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष श्रीमती भारती देवांगन,श्री मती सीता वैष्णव ,पूर्व जिलापंचायत सदस्य श्री हिरदे राम चंद्रवंशी, जनपद सदस्य श्री कौशल चंद्रवंशी, महामंत्री श्री बोधान साहू श्री नूनकरन भुआर्य,श्री घंसु पटेल,श्री गोपाल भुआर्य, भाजयुमो के जिला प्रशिक्षण प्रमुख अनन्त तिवारी, मण्डल अध्यक्ष भाजयुमो मुकेश साहू ,ठाकुर राम यादव,कपिल बघेल,एस कुमार कौशिक , अनिल भुआर्य ,तामेश्वर चुरेन्द्र , गंशु कोलियरे, दिलेश्वर साहू, पुष्पेंद्र साहू, नवीन साहू ,डेविड कौशल, शैलेश कौशिक ,रमन सहारे,किरण मंडावी,एवम मण्डल के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सर्व प्रथम प्रशिक्षण की भूमिका पर श्री कैलाश शर्मा ने अपनी बात रखते हुए कोरोना के विषय मे सारगर्भित जानकारी दी,इस विषय पर चर्चा के लिए श्री मती भेष बाई साहू ने स्वास्थ्य और अपनी सुरक्षा पर प्रकाश डाला, श्री राजेश सिंघी ने इस प्रशिक्षण का उद्देश्य समझाया, ततपश्चात श्री हीरेन्द्र साहू ने प्रशिक्षण के महत्व और किस ढंग से अंतिम व्यक्ति तक पहुचना है इस विषय मे जानकारी दी, सभी कार्यकर्ताओं को इस अभियान में जुड़ने का आवाहन किया,फिर मुख्य वक्ता श्री गोस्वामी जी ने पूरे विषय पर गंभीर चर्चा कर कोरोना के तीसरे लहर पर लंबी चर्चा की साथ ही बचाव के उपाय ,उपचार, ओर किन बातों को ध्यान में रखना है इन सब पर उन्होंने अपनी बात रखी।
