वनांचल में शिक्षा की अलख जगाता प्राथमिक शाला झेलूक पारा
राजनांदगॉव जिला के मोहला विकासखंड अंतर्गत शिक्षा के लिए अग्रणी प्राथमिक शाला झेलूक पारा में ध्वजारोहण के साथ विभिन्न आयोजन करके स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट शाला में चयनित संस्था के पूर्व छात्रों का सम्मान किया गया जिसके बाद वृक्षारोपण किया गया । एबीईओ राजेन्द्र देवांगन ने बताया कि इस शाला में कुल दर्ज संख्या 19 है जिममें से 3 बच्चे ही इस गांव में रहते है । बाकी शेष 16 बच्चे अन्य गांव से आ कर इस शाला में शिक्षा ग्रहण करते है। स्कूल में पूर्व से उच्च संस्था में बच्चो का चयन होने के कारण अन्य गांव से बच्चे भी इस स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने आते है जो इस स्कूल की उपलब्धि है । स्वतंत्रता दिवस में संस्था से निकले प्रतिभाशाली बच्च,े जिनका चयन उच्च शाला में हुआ है उनका भी सम्मान किया गया। साथ ही सदा राम कुंजाम, दीपक राजपूत को भी महिला समूह, पालकों द्वारा स्नेह भेट दिया गया। यह स्कूल ग्रामीण अंचल में शिक्षा की एक अलग अलख जगा रहा है। स्मार्ट टीवी से अध्यापन , पढ़ाई में नवीन गतिविधियों का प्रयोग, विभिन्न आयोजन ये सब झेलुकपारा स्कूल की विशेषता है।
यहॉ पदस्थ दोनो शिक्षक दीपक राजपूत व सदा राम कुंजाम के बेहतर कार्य व संकुल समन्वयक विष्णु निषाद के सहयोग को विभाग के अधिकारियों एपीसी सतीश ब्यौहरे, बीईओ रोहित अम्बादे व बीआरसी के एल वर्मा ने भी सराहा है। पूर्व में इस संस्था को एबीईओ राजेन्द्र देवांगन ने स्मार्ट टीवी आधुनिक शिक्षा की सुलभता के लिए दान किया था। मोहला क्षेत्र में कई ऐसी शालाये है जो ग्रामीण अंचल में शिक्षा के क्षेत्र में शहरों से कही ज्यादा आगे है।
